h1

पूछे लाल पुछक्कड़ - ३

August 27, 2006

एक बार फिर हाज़िर हैं लाल पुछक्कड़ चाचा और उनका सवाल. मगर उस से पहले आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद. आप जिस उत्साह के साथ हमारी प्रश्नोत्तरी में भाग लेते हैं, जिस प्रकार हमारा उत्साह बढ़ाते हैं वह हमें नित और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित करता है.

अब जानते हैं आज का सवाल; नीचे दिया गया चित्र एक ऐसे भारतीय का है जिन्होंने अपना जीवन भारत में शिक्षा की उन्नति, औद्योगिक विकास, गरीबी के उन्मूलन,आर्थिक स्वतंत्रता, देश के राजनैतिक विकास तथा देशवासियों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये समर्पित कर दिया. बताइये कौन हैं ये?

guess.jpg

आपकी सहायता के लिये एक छोटा सा संकेत हम दिये देते हैं — इनका संबंध विज्ञान के क्षेत्र से है तथा इनका जन्म-दिवस अगस्त माह में ही पड़ता है.

4 comments

  1. हम ढुँढ लिया हूँ..!!

    ई फ़ोटू तो - “श्री प्रफ़ुल्ल चन्द्र राय” जी का है.
    २ अगस्त १८६१ को रारूली कतीपरा (जो कि अब बंग्लादेश में है) में जन्म लिये रहे।

    अपने मित्र वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस के साथ भी काम किये रहे हैं, और फ़िर एक ठो बड़ी सी केमिकल फ़ैक्टरी भी खोली रही थी.

    भारतीय फ़ार्मास्युटिकल इण्डस्ट्री के प्रणेता हैं ई तो.

    और १९४४ तक का जीवनकाल रहा है इनका.

    (ई है हमको पिछली बार झाड़ पे चढाने का नतीजा - अब भुगतो)


  2. लग तो मुझे भी यही रहा हैं की ये प्रफ़ुल्ल चन्द्र राय हैं, जिन्होने पैसे की तंगी को झेलते हुए दवाईयाँ बनाने का काम शुरू किया था.


  3. हम खोज तो नहीं पाये थे लेकिन विजय की बात का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वे सच कह रहे हैं।


  4. फिर एक अच्छी और सार्थक पोस्टिंग के लिये धन्यवाद।

    कभी उनकी किताब ‘हिस्ट्री आफ हिन्दू केमेस्ट्री’ पर भी अपने विचार या प्रश्न लिखिये।


Leave a Comment